"आम आदमी"
आम आदमी पार्टी के 'आम आदमी' शब्द से इतनी दिक्कत क्यूँ है ? वो अगर ये कहना चाहते है कि वो आम आदमी का नेतृत्व करना चाहते हैं या उनकी बात करना चाहते है या फिर सादगी को राजनीती में लाना चाहते हैं तो इसमें हर्ज ही क्या है ? कुछ लोगों को इतनी दिक्कत क्यूँ है ? क्या समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने अपने नाम को सार्थक किया है ......... वे कितनी पुरानी पार्टी है ......और उनको कई मौके भी मिले हैं | इन पार्टी के नामो पर इतनी चर्चा शायद ही कभी हुई हो जबकि उन्होंने भी समाजवाद और बहुजन समाज का नारा खूब लगाया है | ये अलग बात है कि पार्टी सुप्रीमो और हाईकमान के ऊपर आय से ज्यादा सम्पति के मामले चल रहें हैं |